Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युद्धपोत आईएनएस रणविजय में आग लगने से 4 नौसैनिक घायल, जांच के आदेश दिए गए

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 24 October 2021
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) बंदरगाह पर युद्धपोत आईएनएस रणविजय में शनिवार शाम आग लगने से 4 नौसैनिक घायल हो गए। पूर्वी नौसेना कमान ने बताया है कि आग बुझाने के दौरान घायल हुए इन नौसैनिकों का इलाज आईएनएचएस कल्याणी में चल रहा है। साथ ही आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच के आदेश जारी किए गए हैं।