9/11 की बरसी पर नासा ने शेयर की वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की स्पेस से ली गई फोटो
नासा ने 9/11 आतंकी हमलों की 21वीं बरसी के मौके पर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की अंतरिक्ष से ली गई फोटो शेयर की है। नासा के अंतरिक्षयात्री फ्रैंक कालबर्ट्सन द्वारा इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) से ली गई इस तस्वीर में धुएं का गुबार दिख रहा है। 9/11 आतंकी हमलों में तकरीबन 3,000 लोग मारे गए थे।
read more at Twitter


