जम्मू-कश्मीर में खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर लोगों को लूटने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
श्रीनगर पुलिस (जम्मू-कश्मीर) ने खिलौने वाली पिस्तौल व वॉकी-टॉकी के ज़रिए लोगों को डरा-धमकाकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं व उनके 2 वाहन भी सीज़ किए गए हैं। बकौल पुलिस, मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
read more at ABP न्यूज़


