शादी के 5 दिन बाद यूपी में युवक ने की खुदकुशी, पत्नी के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज
शामली (उत्तर प्रदेश) में प्रयास नामक 23-वर्षीय युवक ने शुक्रवार को ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को ही प्रयास की कोमल नामक महिला से शादी हुई थी। प्रयास की बहन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि कोमल और उसके भाई नितिन ने प्रयास का उत्पीड़न किया जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
read more at हिन्दुस्तान


