Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में पीपीई किट पहनकर फाइनेंस बैंक में घुसे चोरों ने ₹5 करोड़ के गहने किए चोरी

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 7 May, 2024
नासिक (महाराष्ट्र) के आईसीआईसीआई होम फाइनेंस बैंक से करीब ₹5 करोड़ के गहने चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि चोर पीपीई किट पहनकर बैंक में आए थे। बकौल पुलिस, घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज लिया गया है और चोरी में कंपनी के पूर्व कर्मचारी शामिल हो सकते हैं।