Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मछुआरे ने ओडिशा में नदी से पकड़ा दुर्लभ इंडियन पीकॉक सॉफ्टशेल कछुआ, वन विभाग को सौंपा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 10 September 2021
एक अधिकारी ने शुक्रवार बताया है कि एक मछुआरे ने गुरुवार को केंद्रापड़ा (ओडिशा) में ब्राह्मणी नदी से दुर्लभ और लुप्तप्राय इंडियन पीकॉक सॉफ्टशेल कछुए को पकड़ा। बकौल अधिकारी, वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित इस कछुए को वन विभाग को सौंपने के लिए मछुआरे को ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा। वहीं, कछुआ दोबारा नदी में छोड़ दिया गया है।
read more at PTI