साध्वी के बैग में एमपी के एयरपोर्ट पर मिली मानव खोपड़ी, कहा- विसर्जन के लिए जा रही थी
इंदौर एयरपोर्ट (मध्य प्रदेश) पर बैग से मानव खोपड़ी मिलने के बाद सोमवार को एक साध्वी को दिल्ली की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। बकौल पुलिस, साध्वी ने बताया कि मानव खोपड़ी उनके गुरु की है जिसे वह अन्य अवशेषों समेत गंगा में विसर्जित करने हरिद्वार जा रही थीं। पुलिस ने बयान दर्ज कर साध्वी को जाने दिया।
read more at अमर उजाला


