Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, गैस सिलिंडर पर ₹500 सब्सिडी का किया वादा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 5 November, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी ने हर माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली और गैस सिलिंडर पर सभी आय वर्ग की महिलाओं को ₹500 सब्सिडी देने के साथ जातिगत सर्वे कराने का वादा किया है। राज्य में 2 चरणों में 7 व 17 नवंबर को मतदान होगा।