दिल्ली एलजी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से निकले हर्षवर्धन, कहा- सांसदों के लिए सीटें नहीं थीं
पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी सांसद हर्षवर्धन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से नाराज़ होकर निकलते हुए दिख रहे हैं। पत्रकारों के 'क्या हुआ सर?' पूछने पर हर्षवर्धन ने कहा, "इन्होंने सांसदों तक के लिए एक सीट नहीं रखी।"
read more at ABP न्यूज़


