Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केरल मानव बलि केस की जांच के लिए गठित किया गया विशेष जांच दल

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 13 October, 2022
केरल पुलिस ने पथनमथित्ता ज़िले में हुए कथित मानव बलि मामले में बुधवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व कोच्चि के डिप्टी कमिश्नर (कानून व्यवस्था) एस. शशिधरण करेंगे। गौरतलब है कि अमीर बनने के लिए आरोपी दंपति ने केरल में सिर काटकर दो महिलाओं की कथित तौर पर बलि दी थी।
read more at ANI