Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली व आसपास बारिश के बाद राजधानी में चेतावनी के निशान के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

short by शिव / on Monday, 26 September 2022
दिल्ली व आसपास हुई बारिश के बाद सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया। दिल्ली बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, जलस्तर सोमवार को 204.5-मीटर के स्तर को पार करने के बाद 204.7-मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह हथिनीकुंड बैराज (हरियाणा) से 2.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
read more at भाषा