गिरफ्तारी के खिलाफ सीएम केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई
दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर कल (बुधवार) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच इस पर सुनवाई करेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।
read more at हिन्दुस्तान


