किंग चार्ल्स-तृतीय की मौत की खबर फर्ज़ी है: यूके
यूक्रेन स्थित ब्रिटिश दूतावास ने सोमवार को रूसी मीडिया द्वारा किए गए किंग चार्ल्स-तृतीय की मौत के दावों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। दूतावास ने 'X' पर लिखा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि किंग चार्ल्स-तृतीय की मौत की खबर फर्ज़ी है।" गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बकिंघम पैलेस ने बताया था कि किंग चार्ल्स-तृतीय कैंसर से पीड़ित हैं।
read more at Hindustan Times


