Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2014 में भारत का हथियारों का निर्यात ₹900 करोड़ का था, अब ₹16,000 करोड़ है: रक्षा मंत्री

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 14 May, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को संभाजी नगर (महाराष्ट्र) में आयोजित एक सम्मेलन में कहा 2014 में भारत का हथियारों का निर्यात ₹900 करोड़ का था। उन्होंने आगे कहा, "आज हम ₹16,000 करोड़ से अधिक के हथियारों का निर्यात दुनिया के दूसरे देशों को कर रहे हैं।" राजनाथ ने कहा, "भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है।"
read more at भाषा