Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में शुरू हुआ भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक'

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 29 January, 2024
राजस्थान के महाजन में सोमवार से भारत और सऊदी अरब का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' शुरू हुआ। यह युद्धाभ्यास 10 फरवरी तक चलेगा जिसमें सऊदी अरब के 45 रक्षाकर्मी और भारतीय सेना के 45 सैन्यकर्मी शामिल हैं। इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में संयुक्त अभियानों के लिए दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है।
read more at पीआईबी