Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में विमान से उतारे जाने के बाद पवन खेड़ा को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 23 February 2023
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुरुवार को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर जा रहे इंडिगो के विमान से उतारे जाने के बाद असम पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, असम के डिमा हसाओ ज़िले में खेड़ा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। खेड़ा को उतारे जाने के बाद कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए थे।
read more at Twitter