देश में चरित्रहीन राजनेताओं की नहीं बल्कि ईमानदार और दूरदर्शी राजनेताओं की ज़रूरत है: वांगचुक
लद्दाख को राज्य का दर्जा देने समेत कई मांगों को लेकर अनशन पर बैठे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने 'X' पर लिखा है, "हमें देश में अदूरदर्शी चरित्रहीन राजनेताओं की नहीं बल्कि ईमानदार, दूरदर्शी और बुद्धिमान राजनेताओं की ज़रूरत है।" उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही खुद को राजनेता साबित करेंगे।"
read more at X


