खरगौन हिंसा में एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 5 लोग हुए अरेस्ट, तीन अन्य अभी भी फरार
खरगौन (मध्य प्रदेश) में रामनवमी के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि धार्मिक उन्माद है। पुलिस के मुताबिक, हिंसा के मामले में कुल 63 एफआईआर दर्ज हुई हैं।
read more at ABP न्यूज़


