Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में हवालात में रेप के आरोपी ने गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

short by राकेश / on Tuesday, 11 April, 2023
कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) के मंगलपुर थाने की हवालात में एक युवक ने कथित तौर पर अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था और उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक रेप का आरोपी है और मामले की जांच की जा रही है।