दिनेश कार्तिक ने जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का
आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक ने एसआरएच के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन की गेंद पर आईपीएल 2024 का अब तक का सबसे लंबा छक्का (108 मीटर) जड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से एसआरएच के हेनरिक क्लासेन, केकेआर के वेंकटेश अय्यर और एलएसजी के निकोलस पूरन के नाम था जिन्होंने 106 मीटर का छक्का जड़ा था।
read more at हिन्दुस्तान


