क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता ने बेटे को दिया जन्म, उन्होंने शेयर की तस्वीर
पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल और उनकी पत्नी आशिता सूद अग्रवाल के घर बेटे ने जन्म लिया है। कपल ने इंस्टाग्राम पर नवजात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हम कृतज्ञता भरे दिल से अयांश का परिचय करा रहे हैं। प्रकाश की पहली किरण, हमारा हिस्सा और भगवान का तोहफा...08.12.2022।" कपल की 2018 में शादी हुई थी।
read more at CricTracker हिंदी


