दिल्ली में महिला सिपाही का पर्स छीनकर भागा स्कूटर सवार, पीछा करने पर कई मीटर तक घसीटा
दिल्ली के भजनपुरा में एक महिला सिपाही ने उसका पर्स छीनकर भाग रहे स्कूटर सवार शख्स को पकड़ने की कोशिश की जिससे वह घायल हो गई है। यह घटना 16 मार्च की बताई जा रही है। बकौल पुलिस, सिपाही ने पीछा करने के लिए शख्स का स्कूटर पकड़ लिया था जिसके कारण वह कई मीटर तक घिसटती चली गई।
read more at हिन्दुस्तान


