Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान ने इज़रायल के लिए जासूसी करने को लेकर 4 लोगों को दी मौत की सज़ा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 29 January, 2024
ईरान ने इज़रायल के लिए जासूसी करने के मामले में दोषी मिले 4 लोगों को मौत की सज़ा सुनाई है। चारों ईरानी नागरिक हैं और इन्हें ईरानी डिफेंस साइट को नष्ट करने की योजना बनाने में इज़रायल का सहयोग करने का दोषी पाया गया है। ईरान के मुताबिक, इन लोगों को इज़रायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' ने हायर किया था।