बेंगलुरु का माउंट कार्मेल कॉलेज 75 साल बाद बनेगा को-एड
बेंगलुरु का महिला कॉलेज माउंट कार्मेल 75 साल बाद को-एड बनने जा रहा है। कॉलेज ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों से भी आवेदन मांगे हैं। अधिकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के तौर पर सभी वर्गों तक पहुंचने और कैंपस में विविधता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।


