Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

काबुल में गेस्ट हाउस पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी आई.एस. ने ली, 5 चीनी नागरिक हुए थे घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 December, 2022
आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) ने काबुल (अफगानिस्तान) में सोमवार को चीनी गेस्ट हाउस पर हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बताया है कि इस हमले में 5 चीनी नागरिक घायल हुए हैं। चीन ने हमले के बाद अपने नागरिकों व संगठनों से जल्द-से-जल्द अफगानिस्तान से निकलने को कहा है।