क्या कर लोगे: बेटे अभिषेक की फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन को लेकर ट्रोल किए जाने पर अमिताभ
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन के लिए उन्हें ट्रोल करने वालों को लेकर ट्वीट किया है, "जी हां हुज़ूर। मैं करता हूं: बधाई, प्रचार, मंगलाचार! क्या कर लोगे?" इससे पहले अमिताभ ने 'दसवीं' का ट्रेलर शेयर करते हुए अभिषेक की तारीफ की थी। गौरतलब है, यह फिल्म गुरुवार को रिलीज़ हो गई।


