महाराष्ट्र के रिहायशी इलाके में एकसाथ घूमते दिखे 4 तेंदुए, वीडियो हुआ वायरल
महाराष्ट्र के चंद्रपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें रात के अंधेरे में 4 तेंदुए एकसाथ रिहायशी इलाके में घूमते दिख रहे हैं। वीडियो में दो तेंदुए गेट के पास, एक कार के पास और एक थोड़ी दूरी पर ज़मीन पर बैठा हुआ दिख रहा है। तेंदुए कुछ देर रुकने के बाद गेट फांदकर चले गए।
read more at इंडिया टीवी


