टीएमसी सांसद ने वीर दास को बेंगलुरु में शो कैंसल होने पर कोलकाता आने के लिए किया आमंत्रित
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास के बेंगलुरु में शो कैंसल होने पर उन्हें कोलकाता आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा, "कोलकाता आइए...हम इन सर्दियों में आपको यहां देखना चाहेंगे...मुझे मैसेज कीजिए...हम इसको करते हैं।" गौरतलब है, हिंदू जनजागृति समिति ने हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में उनके शो का विरोध किया था।
read more at हिन्दुस्तान


