Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शारजाह में सचिन तेंदुलकर की 143 रनों की पारी को क्यों कहते हैं 'धूल भरी आंधी'?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 April, 2024
शारजाह (यूएई) में 22 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143(131) रनों की पारी खेलकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज़ के फाइनल में भारत की जगह पक्की की थी। रेतीले तूफान से मैच रुका था जिसके चलते उनकी पारी को 'धूल भरी आंधी' कहा गया। 2 दिन बाद अपने जन्मदिन पर भी उन्होंने शतक जड़ा था।