ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बुल्गरी के कार्यक्रम में पहना 140 कैरेट के हीरे वाला नेकलेस
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में लग्ज़री ब्रैंड बुल्गरी द्वारा रोम में आयोजित कार्यक्रम में सर्पेंटी एटेर्ना नेकलेस पहनकर हिस्सा लिया। इस नेकलेस को बनाने में 2,800 घंटे लगे और इसमें 140 कैरेट के हीरे लगे थे। प्रियंका के अलावा हॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐने हैथवे, ताइवान की अभिनेत्री-मॉडल शू ची और चीनी-अमेरिकी अभिनेत्री लियू यूफेई भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।


