ड्राइवर को दौरा पड़ने पर पुणे में महिला यात्री ने चलाई मिनी बस, वीडियो हुआ वायरल
पुणे (महाराष्ट्र) में बच्चों व महिलाओं को ले जा रही मिनी बस के ड्राइवर को दौरा पड़ने पर योगिता सातव नामक यात्री के बस चलाने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, अचानक तबीयत बिगड़ने पर ड्राइवर ने एक सुनसान सड़क पर बस रोक दी थी जिसके बाद योगिता ने ड्राइविंग सीट की कमान संभाली। योगिता ड्राइवर को अस्पताल लेकर गईं।
read more at लेटेस्टली


