Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हिमाचल में 15,256 फीट की ऊंचाई पर बने विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे लोग

short by मोनिका शर्मा / on Saturday, 1 June, 2024
लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश) के टाशीगंग में 15,256 फीट की ऊंचाई पर बने विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर शनिवार को लोग वोटिंग करने पहुंचे। इस मतदान केंद्र पर 62 मतदाता पंजीकृत हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव व 2022 के विधानसभा चुनाव में यहां 100% मतदान हुआ था। यह मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।