दिल्ली में पानी की कमी के चलते महिलाओं ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन
दिल्ली के रंगपुरी गांव में पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने गुरुवार को मटके फोड़कर प्रदर्शन किया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। बकौल महिलाएं, वे कई वर्षों से पानी की किल्लत से जूझ रही हैं और पानी के लिए दर-दर भटक रही हैं।
read more at लेटेस्टली


