जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आने पर लोगों के भूमि अधिकार की रक्षा के लिए लाएंगे कानून: आज़ाद
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेस आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आई तो वह वहां के लोगों के भूमि और नौकरी के अधिकारों की रक्षा के लिए कानून लाएगी। बारामूला में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाना है।
read more at भाषा


