Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सरकार ने इंटेलिजेंस इनपुट के बाद 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो किए ब्लॉक

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 26 September, 2022
सरकार ने ‘धार्मिक उन्माद फैलाने, वैमनस्यता बढ़ाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाले' 10 यूट्यूब चैनलों के 45 वीडियो को ब्लॉक किया है। वीडियोज़ में भारत में कुछ समुदायों के अधिकार छीनने और गृह युद्ध छिड़ने का दावा किया गया था और देश का गलत नक्शा दिखाया गया था। दरअसल, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने सरकार को इसका इनपुट दिया था।