Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड होने के बाद ऐरन फिंच का रिऐक्शन हुआ वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 24 September 2022
नागपुर में खेले गए दूसरे टी20I में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरन फिंच भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद फिंच को बुमराह के लिए बल्ले से ताली बजाते देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैच में फिंच 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए।