विश्व कप के इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले पहले भारतीय बने हार्दिक पंड्या
भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या विश्व कप (वनडे व टी20) के इतिहास में हिट विकेट आउट होने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर हार्दिक हिट विकेट आउट हुए। पंड्या अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के करियर में पहली बार हिट विकेट आउट हुए हैं।
read more at T20 World Cup


