वाई वाई नूडल्स अपनी भारतीय इकाई को 2026 तक शेयर बाज़ार में करेगी सूचीबद्ध
नेपाल के इकलौते अरबपति व वाई वाई नूडल्स बनाने वाली कंपनी चौधरी ग्रुप के मालिक बिनोद चौधरी कंपनी की भारतीय इकाई को शेयर बाज़ार में 2026 तक सूचीबद्ध करने की तैयारी कर रहे हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, "कंपनी अगले 2 वर्षों में लिस्टिंग के लिए तैयार होगी।" स्थानीय इंस्टेंट नूडल्स बाज़ार में कंपनी की 28% हिस्सेदारी है।
read more at NewsBytes हिन्दी


