बिहार में सीएम नीतीश के काफिले के लिए रोकी गईं 2 ट्रेनें: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि बक्सर (बिहार) में 'समाधान यात्रा' के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के लिए इटाढ़ी गुमटी के पास 2 ट्रेनें आधे घंटे तक रोकी गईं। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री बक्सर में समाधान करने आए थे और चारों तरफ व्यवधान उत्पन्न होता रहा। रेलमंत्री से आग्रह करूंगा कि वह इसकी जांच कराएं।"
read more at हिन्दुस्तान


