Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मेअर्स्क को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी बनी एमएससी

short by रौनक राज / on Thursday, 6 January 2022
अल्फालाइनर द्वारा प्रकाशित डेटा के मुताबिक, मेडिटेरियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) क्षमता के लिहाज़ से डैनिश कैरियर मेअर्स्क को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी बन गई है। बकौल अल्फालाइनर, स्विस-इटैलियन इंटरनैशनल शिपिंग लाइन एमएससी की क्षमता 42,84,728 स्टैंडर्ड 20-फीट कंटेनर्स की है जो मेअर्स्क से 1,888 अधिक है। हालांकि, दोनों कंपनियों की बाज़ार हिस्सेदारी समान (17%) है।
read more at BloombergQuint