शताब्दी में मिला 'हिंदुओं...के नरसंहार को पहचाना जाए' के लेख का अखबार, आईआरसीटीसी ने दिया जवाब
शताब्दी एक्सप्रेस में 'मुस्लिम शासन में हिंदुओं...के नरसंहार को पहचाना जाना चाहिए' शीर्षक के लेख वाला अनधिकृत अखबार बांटे जाने के बाद आईआरसीटीसी ने अपने लाइसेंसधारी ठेकेदारों को चेतावनी जारी की है। आईआरसीटीसी के मुताबिक, वेंडर ने आर्यवर्त एक्सप्रेस नामक सप्लीमेंट को स्वीकृत अखबारों में इंसर्ट किया था। आईआरसीटीसी ने कहा, "ट्रेन का मॉनिटरिंग स्टाफ इस पर सख्त नज़र रखेगा।"
read more at द क्विंट


