जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल के मामले में मुनमुन से 2.5 घंटे हुई पूछताछ, मिली अंतरिम ज़मानत
हरियाणा पुलिस ने एक वीडियो में जातिसूचक शब्द इस्तेमाल के मामले में सोमवार को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता से पूछताछ की। लगभग 2.5 घंटे की पूछताछ के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मिली अंतरिम ज़मानत पर दत्ता को जाने दिया गया। दरअसल, वीडियो को लेकर हुए विवाद के बाद मुनमुन ने माफी मांगी थी।
read more at हिन्दुस्तान


