कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने यूपी के विधायक पद से दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने करहल से यूपी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश को पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा 37 सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
read more at X


