बिना टिकट के ट्रेन में यात्रा कर रहे 5 पुलिसकर्मियों ने बिहार में बुरी तरह पीटा: टीटीई
दिनेश कुमार नामक बुज़ुर्ग टीटीई के अनुसार, जीआरपी के दारोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों ने बिहार में भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बिना टिकट के यात्रा के दौरान उन्हें गालियां दीं और बुरी तरह पीटा था। बकौल टीटीई, "मैंने उनसे कहा था कि जिसकी सीट है...वह आ जाएगा...तो अगले कोच में चले जाना।" टीटीई एक वीडियो में रोते हुए दिख रहे हैं।
read more at ABP न्यूज़


