झारखंड हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ जारी गैर-ज़मानती वॉरंट पर लगाई रोक
झारखंड हाईकोर्ट ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा की एक अदालत द्वारा जारी किए गए गैर-ज़मानती वॉरंट पर रोक लगा दी है। 27 फरवरी को राहुल के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया था। राहुल के खिलाफ 2018 में तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में केस दर्ज है।
read more at ABP न्यूज़


