हैदरपोरा एनकाउंटर में मारे गए 2 लोगों के शव कब्र खोदकर निकाले गए, परिजन को सौंपे जाएंगे
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के हैदरपोरा में एनकाउंटर में मारे गए डेंटल सर्जन मुदस्सिर गुल और बिज़नेसमैन अल्ताफ भट्ट के शवों को उनके परिवारों को सौंपा जाएगा। बकौल अधिकारी, "कब्र खोदकर इनके शवों को निकाला गया है।" वहीं, जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया है।
read more at Twitter


