Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाज़ा में नरसंहार के आरोप में इज़रायल के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में दायर किया गया केस

short by अभिजात कांडपाल / on Saturday, 30 December, 2023
दक्षिण अफ्रीका ने गाज़ा में फिलिस्तीनियों के नरसंहार का आरोप लगाते हुए इज़रायल के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में मामला दायर किया है। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीजे से गाज़ा पट्टी में करीब 3 महीने से चल रही बमबारी को युद्ध अपराध बताते हुए तुरंत इसे रोकने के निर्देश देने और इज़रायल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।