Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्विटर ब्लू सोमवार को दोबारा होगा लॉन्च, वेब के लिए $8/माह व आईफोन के लिए $11/माह कीमत

short by शिव / on Sunday, 11 December, 2022
सोमवार को ट्विटर दोबारा से ट्विटर ब्लू लॉन्च कर रहा है जिसकी कीमत एप्पल आईफोन यूज़र्स के लिए ज़्यादा होगी। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस की कीमत वेब यूज़र्स के लिए $8/माह जबकि आईफोन यूज़र्स के लिए $11/माह रहेगी। ट्विटर ब्लू के सब्सक्राइबर्स को ट्वीट एडिट करने, हाई क्वालिटी वीडियो अपलोड करने और अकाउंट रिव्यू के बाद ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी।