Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कहासुनी के बाद यूपी के मॉल में सिक्योरिटी गार्ड ने दलित सहकर्मी की गोली मारकर की हत्या

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 12 January 2022
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के एक मॉल में सोमवार को दलित समुदाय के एक सफाई कर्मचारी से कहासुनी के बाद एक सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार ज़ब्त कर लिया है। बकौल पीड़ित परिवार, आरोपी अकसर पीड़ित को जातिसूचक शब्दों से परेशान करता था।