70 वर्षीय बुज़ुर्ग ने पाकिस्तान में 13 वर्षीय लड़की से की शादी, हुआ गिरफ्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस ने 70-वर्षीय बुज़ुर्ग को 13-वर्षीय लड़की से शादी करने को लेकर गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़की के पिता ने उसकी शादी गिरफ्तार हुए बुज़ुर्ग से कराई थी और लड़की के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, पाकिस्तान में कानून के तहत लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 16 वर्ष है।
read more at ANI


